ये खाने की चीजे अस्पताल के बिस्तर पर पहुंचा सकती है


 WHO ने बताया  यदि आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, लंबा जीवन जीना चाहते हैं, और बीमारियों से बचना चाहते हैं, तो आपको नीचे बताए खाद्य पदार्थों का कम से कम सेवन करना चाहिए

आपके स्वस्थ रहने और बीमार होने दोनों में खाने-पीने का सबसे बड़ा रोल होता है। स्वस्थ और लंबा जीवन जीने के लिए हेल्दी डाइट लेना जरूरी है। स्वाद के चक्कर में रोजाना खाई जाने वाली कुछ चीजें सेहत को बर्बाद करने में देर नहीं लगाती हैं। फास्ट फूड, जंक फूड, प्रोसेस्ड फूड, ज्यादा मीठे खाद्य और पेय पदार्थ इसके सबसे बड़े उदाहरण हैं।

ये ऐसी चीजें हैं जो खाने में मजेदार लगती हैं, लेकिन धीरे-धीरे शरीर को नुकसान पहुंचाती हैं। इनके लगातार सेवन से मोटापा, पोषण की कमी, कैंसर, डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल, दिल के रोग, हाई ब्लड प्रेशर, कैल्शियम की कमी, खून की कमी, कुपोषण, त्वचा और बालों को नुकसान आदि गंभीर और जानलेवा बीमारियों का खतरा बढ़ता है।


आपको किसी भी तरह के फ्राइड फूड्स को खाने से बचना चाहिए। इसकी वजह यह है कि इनमें फैट, नमक और कैलोरी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इनके लगातार सेवन से आपको हृदय स्वास्थ्य और मोटापे का सबसे ज्यादा खतरा होता है। फ्राइड फूड्स को जिस प्रकार के तेल में पकाया जाता है, उससे कैंसर होने का रिस्क भी अधिक है।



आलू के चिप्स खाना भला कौन पसंद नहीं करता है। बच्चे दिन-रात चिप्स ही तो खाते हैं। लेकिन आप नहीं जानते हैं कि जाने-अनजाने में आप चिप्स के रूप में पेट में 'जहर' भर रहे हैं। इनमें किसी भी तरह का पोषण नहीं होता है, चिंता की बात यह है कि इसमें बस फैट और सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे आपको मोटापा, हाई बीपी, कैंसर और कोलेस्ट्रॉल का रिस्क हो सकता है।

जिस तरह ब्रेकफास्ट सॉसेज, बेकन और टर्की बेकन जैसे प्रोसेस्ड मीट सेहत के लिए खतरनाक हैं, उसी तरह प्रोसेस्ड मीट से बनने वाली दूसरी चीजें जैसे हॉट डॉग, डेली मीट, पैकेज्ड बोलोग्ना, बीफ जर्की, पेपरोनी और अन्य सभी चीजों से जितना संभव हो सके परहेज करना चाहिए। WHO ने प्रोसेस्ड मीट को ग्रुप 1 कार्सिनोजेन की कैटोगरी में रखा है, जिसका अर्थ है कि यह कैंसर का कारण बनता है।

जितना संभव हो प्रोसेस्ड ऑयल को अपनी डाइट से बाहर करने का प्रयास करें। अंगूर, सोयाबीन, कैनोला, बिनौला, मक्का और वनस्पति तेल जैसे प्रोसेस्ड ऑयल मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं और इनसे बचना चाहिए। ऐसा इसलिए है क्योंकि प्रोसेस के दौरान उन्हें अधिक तापमान पर गर्म किया जाता है, जिससे तेल ऑक्सीकरण हो जाता है।

सफेद ब्रेड, सफेद चावल, पास्ता, पेस्ट्री और पिज्जा जैसी चीजों को शौक से खाया जाता है। इन चीजों में कार्बोहाइड्रेट की ज्यादा मात्रा होती है। इससे शरीर में सूजन हो सकती है। इसके अलावा इनमें चीनी की मात्रा अधिक होती है और ये मोटापे से भी जुड़े होते हैं। इनमें फाइबर की कमी होती है जिससे कब्ज और पेट के अन्य रोग हो सकते हैं।
चीनी को इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन माना गया है। ऐसे खाद्य या पेय पदार्थ जिनमें चीनी की मात्रा अधिक होती है, वो सेहत के लिए हर लिहाज से खतरनाक होते हैं। चीनी में का पोषण मूल्य शून्य बताया गया है और इसके सेवन से मोटापा और चयापचय रोग जैसे डायबिटीज का खतरा हो सकता है।




Comments

Popular posts from this blog

आपकी सेहत

**Google** के **मुफ्त एआई** का एक नया ऐप आ गया है, जिसे **Bard** का नाम बदलकर **Gemini** कहा जाता है। आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।